राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार संभालेंगे भारतीय ग्रैपलिंग संघ की कमान, खेल जगत में उत्साह की लहर
नई दिल्ली / शिमला: भारत में मार्शल आर्ट्स और कुश्ती के आधुनिक रूप ‘ग्रैपलिंग’ को नई ऊंचाइयां देने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार को सर्वसम्मति से भारतीय ग्रैपलिंग संघ (GFI) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। भारतीय ग्रैपलिंग संघ के महासचिव सुबोध कुमार यादव ने आधिकारिक पत्र जारी करते हुए प्रो. कुमार को इस सम्मानजनक और सलाहकार पद के लिए आमंत्रित किया है।

​प्रो. सिकंदर कुमार न केवल एक अनुभवी राजनेता हैं, बल्कि शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में भी उनका लंबा अनुभव रहा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि उनके संघ से जुड़ने के बाद ​सरकारी सहयोग में वृद्धि होगी और सांसद के रूप में उनके प्रभाव से ग्रैपलिंग को सरकारी नीतियों और बजट में बेहतर स्थान मिलने की उम्मीद है।

​खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा व राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों को बेहतर सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने की राह आसान होगी।

​चेयरमैन के रूप में वे संघ को रणनीतिक मार्गदर्शन देंगे ताकि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अधिक पदक जीत सकें।

​ग्रैपलिंग व ओलंपिक की ओर बढ़ता कदम

​गौरतलब है कि भारतीय ग्रैपलिंग संघ (GFI) विश्व की सबसे बड़ी कुश्ती संस्था ‘यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग’ (UWW) से मान्यता प्राप्त है। चूंकि ग्रैपलिंग को भविष्य के संभावित ओलंपिक खेलों के रूप में देखा जा रहा है, ऐसे में प्रो. सिकंदर कुमार का नेतृत्व भारत को वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा करने में सहायक होगा।

​संघ ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि

​प्रो. सिकंदर कुमार का विशिष्ट सार्वजनिक जीवन और खेलों के प्रति उनका लगाव हमारे महासंघ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि उनका मार्गदर्शन न केवल खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा, बल्कि जमीनी स्तर पर ग्रैपलिंग के विस्तार में भी मील का पत्थर साबित होगा।

​चेयरमैन का पदभार संभालते ही प्रो. सिकंदर कुमार देश के विभिन्न राज्यों में खेल अकादमियों की स्थापना और युवाओं को नशे से दूर कर खेलों की ओर मोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों के खेल प्रेमियों ने इस नियुक्ति का स्वागत किया है।

​और बहुत से खेल संघों, समाजिक संस्थाओ व देश की गण्यमान्य हस्तियों ने उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है!