• होम
  • राज्यवार खबरें
  • ग्रेटर नोएडा वल्र्ड स्कूल ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, आरव पूनिया बने टॉपर

ग्रेटर नोएडा वल्र्ड स्कूल ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन, आरव पूनिया बने टॉपर

संवाददाता/गौरवशाली भारत ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय दिया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है। इस वर्ष स्कूल के टॉपर्स में आरव पूनिया […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
inkhbar News
  • April 16, 2026 6:47 am IST, Updated 2 days ago

संवाददाता/गौरवशाली भारत
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में एक बार फिर उत्कृष्टता का परिचय दिया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया है।
इस वर्ष स्कूल के टॉपर्स में आरव पूनिया ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शेख ताज और अंजनी सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान साझा किया।

अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है :
अंकदेव पांडेय (97 प्रतिशत ), प्रगति चौहान (97 प्रतिशत ), आरिनी सिंह (95.4 प्रतिशत ), ओजस्व खारी (94.8 प्रतिशत ), पियूष वर्मा (94.2 प्रतिशत ), वत्सल श्रीवास्तव (93.8 प्रतिशत ), निवेदिता (93.4 प्रतिशत ), प्रश्रय वत्स (93.4 प्रतिशत ), इशिता शर्मा (93.2 प्रतिशत ), राजदीप विश्वकर्मा (93 प्रतिशत ), सोम्यता यादव (92.6 प्रतिशत ), अथर्व सेंगर (92.6 प्रतिशत ), ऋषभ भटनागर (92.2 प्रतिशत ), अभिनव प्रभात (92 प्रतिशत ), आयुष कुशवाहा (91.8 प्रतिशत ), नाइनेशिया (91.4 प्रतिशत ), शिवान्या (91.4 प्रतिशत ), पंक्टि मोहन (91 प्रतिशत ), तान्या ढोलानी (90.2 प्रतिशत ), कृतिका भाटी (90 प्रतिशत ),

विषयवार 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
अंग्रेजी — शेख ताज
सामाजिक विज्ञान — अंजनी सिंह
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस — आरव पूनिया, अंजनी सिंह, अंकदेव पांडेय, पियूष वर्मा, आयुष कुशवाहा, तान्या ढोलानी
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू कौल रैना ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का सुंदर परिणाम है।
हम भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल लगातार बेहतर शैक्षिक प्रदर्शन के लिए जाना जाता है और इस वर्ष के परिणामों ने स्कूल की शैक्षिक उत्कृष्टता को एक बार फिर साबित कर दिया है।

Advertisement

Create a free account, or log in.

Gain access to read this content, plus limited free content.

Yes! I would like to receive new content and updates.